फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADJ's stay order on 60 years old disputed land

Azamgarh News: 60 साल पुराने विवादित जमीन पर एडीजे का स्टे ऑर्डर

Mon, 19 Feb 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
ADJ's stay order on 60 years old disputed land
तहसील क्षेत्र के मेहनाजपुर में बेशकीमती भूमि पर नीलामदार और बैनामेदार के बीच में लगभग छह दशक से विवाद चल रहा है। अपर जिला जज ने किसानों की याचिका पर संज्ञान लेते हुए मामले के निस्तारण तक दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। स्थगन आदेश से किसानों को काफी राहत मिली है। तहसील के मेहनाजपुर में अजमतगढ़ स्टेट की 14 एकड़ जमीन को लेकर बैनामेदार और नीलामीदारों के बीच में लगभग छह दशक से मुकदमा चल रहा है। डीएम के निर्देश पर बीते 27 सितंबर 2023 को फोर्स की मौजूदगी में एसडीएम सगड़ी ने नीलामेदार को कब्जा दिलाया था। डीएम केे आदेश के खिलाफ बैनामा लेने वालों ने राजस्व परिषद प्रयागराज और उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। एक सप्ताह के अंदर ही राजस्व परिषद ने डीएम के कब्जा देने के आदेश पर स्थगन आदेश पारित किया था। उच्च न्यायालय ने भी डीएम के आदेश पर रोक लगा दी। बैनामेदार अश्वनी कुमार सिंह ने रविवार को अपर जिला जज द्वारा दिए गए आदेश की प्रमाणित कॉपी विवादित स्थल पर चस्पा की और बताया कि इस आदेश से किसान खुश हैं। क्योंकि, किसानों की जमीन गलत तरीके से नीलामदारों को कब्जा दिया गया था। अब न्यायालय का जो अंतिम आदेश होगा उसका अनुपालन करने के लिए दोनों पक्ष बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed