फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Additional Chief Secretary Home avnish avasthi inspect Purvanchal Expressway for Preparations of inauguration in azamgarh

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियां तेज: आजमगढ़ में निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह, सीएम भी करेंगे बैठक

Thu, 14 Oct 2021 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Oct 2021 07:58 PM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आजमगढ़ में एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Home avnish avasthi inspect Purvanchal Expressway for Preparations of inauguration in azamgarh
मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी गुरुवार को आजमगढ़ जिला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के फेज-5 के कैंप कार्यालय फुलवरिया में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बचे हुए कार्य को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की कवायद तेज हो गई है। एक्सप्रेस-वे का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष बचे कार्यों को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आजमगढ़ का दौरा किया।
विज्ञापन


बचे कार्यों को जल्दी करने का निर्देश दिया
लखनऊ से देर शाम को वह कार से एक्सप्रेस-वे के फेज-5 के कैंप कार्यालय फुलवरिया पहुंचे। जहां उन्होंने एक्सप्रेस-वे के हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 20 अक्तूबर से पहले शेष बचे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि 20 अक्तूबर को सीएम योगी आदित्य नाथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की हवा तेज

मीडिया कर्मियों से बात किए बिना ही वह वहीं से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके अचानक इस दौरे से एक बार फिर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की हवा तेज हो गई है। लोग जल्द ही इस पर वाहनों के फर्राटा भरने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पर्दे के अंदर है। क्योंकि अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

मंडलायुक्त वीवी पंत और डीएम राजेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के लिए आए थे। उन्हें शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने इसके लोकार्पण को लेकर कुछ नहीं कहा। इस मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, यूपीडा के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed