फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADA sealed the construction without a map

बिना मानचित्र के हो रहे निर्माण को एडीए ने किया सील

Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
ADA sealed the construction without a map
फिर जागा आजमगढ़ विकास प्राधिकरण और नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे भवन निर्माण को बुधवार को सील कर दिया। विभाग का कहना है कि उक्त भवन के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था। इसके बाद भी इनके द्वारा चोरी छिपे निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

एडीए की कार्यशैली हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। एडीए द्वारा बुधवार को सिविल लाइंस चौराहे पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए एक निर्माणाधीन भवन को सील किया गया। विभाग के सचिव बैजनाथ का कहना है कि उक्त निर्माणाधीन भवन का मामला काफी दिनों से चल रहा है जिसमें सात मई 2018 को भवन के ध्वस्तीकरण का आदेश भी पारित हो चुका है। इसके बाद भी उक्त भवन मालिक द्वारा चोरी छिपे भवन का निर्माण जारी रखा गया। लेकिन यह बात कुछ हजम नहीं होती है। क्योंकि चोरी छिपे कोई एक तल मकान बना सकता है न कि चार तले की बिल्डिंग खड़ी कर सकता है। जबकि उक्त भवन मुख्य मार्ग पर स्थित है और आते जाते कोई भी देख सकता है। इस पर विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी यह समझ से परे है जो विभाग की कार्यशैली पर एक प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। फिलहाल विभाग द्वारा भवन को सील कर नगर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed