फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Actually, the theft of one lakh by terrorizing the couple

असलहे से दंपती को आतंकित कर एक लाख की चोरी

Fri, 16 Oct 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Actually, the theft of one lakh by terrorizing the couple
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बृहस्पतिवार की रात चोर घुस गए। इस दौरान घर में मौजूद दंपती जाग गए तो चोरों ने दोनों को असलहा दिखा कर आतंकित कर दिया और इसके बाद घर में रखे एक लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सराय त्रिलोचन गांव निवासी तिलकू मौर्या व उसकी पत्नी गीता मौर्या बृहस्पतिवार की रात अपने घर पर सो रहे थे। देर रात लगभग 11 बजे पांच की संख्या में मुंह बांधे व असलहा से लैस चोर घर में घुस आए। आहट होने पर उनकी की नींद खुल गई। इससे पहले वे शोर मचाते कि चोरों ने उन्हें असलहा सटा कर आतंकित कर दिया। इसके बाद चोरों ने उनसे बक्से की चाभी मांगी। चाभी न मिलने पर चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग एक लाख के जेवरात समेट कर फरार हो गए। चोरों के जाने के बाद तिलकु ने 112 पर फोन मिला लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद बोगरिया चौकी पर फोन किया तो फोन उठा जरूर लेकिन उठाने वाले ने कहा कि 112 पर फोन करो लेकिन न तो 112 पर ही फोन लगा न ही बोगरिया चौकी का ही नंबर उठा। इसके बाद तिलकू कुछ लोगों के साथ चौकी पर पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नरायण सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed