फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken if the passenger vehicle is stopped outside the prescribed stop

निर्धारित स्टाप के इतर रोका सवारी वाहन तो होगी कार्रवाई

Sun, 05 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the passenger vehicle is stopped outside the prescribed stop
आजमगढ़। अवैध बस स्टैंड व बस स्टापों पर लगाम लगाने की कवायद में महकमा जुट गया है। निर्धारित स्टाप के इतर सवारी वाहन रोक कर सवारी बैठाने अथवा उतारने पर अब कार्रवाई होगी। यह निर्देश शनिवार को ट्रांसपोर्टरों के साथ हुई बैठक में जारी किया गया।
विज्ञापन

अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने कहा कि जगह-जगह वाहन रोक कर सवारी बैठाने अथवा उतारने से कई तरह की समस्याएं सामने आती है। इसमें जाम, दुर्घटना, महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी, चेन स्नेचिंग, पाकेटमारी आदि की घटनाएं हो सकती है। ऐसे में सभी वाहन चालक यात्रियों को चढ़ाने व उतारने के लिए निर्धारित बस स्टाप पर ही गाड़ियां रोके। अन्यथा की स्थिति में संबंधित बस चालक, मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बस संचालक मदन यादव, प्रमोद सिंह, राहुल वर्मा, दीपक गुप्ता, यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक, अीएसआई धनंजय शर्मा, एचसीपी संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed