फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken if misleading information is uploaded for the examination center

परीक्षा केंद्र के लिए भ्रामक सूचनाएं अपलोड की तो होगी कार्रवाई

Wed, 02 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if misleading information is uploaded for the examination center
आजमगढ़। तथ्यों को छुपाकर भ्रामक सूचना अपलोड करने वाले प्रधानाचार्यों के विरूद्ध विभागीय नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सेंटर भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। शासन के निर्देश पर सभी प्रधानाचार्य को इस आशय की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण के लिए सबसे पहले विभिन्न आधारभूत सूचनाओं व उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक की ओर से अपलोड की जाएगी जो सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी, उनका भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम की ओर कराया जाएगा। भौतिक सत्यापन में ऑनलाइन भरी गई सूचनाएं भिन्न मिलने पर टीम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रधानाचार्य के विरूद्ध विभागीय नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के मध्य दूरी के निर्धारण की सूचना जियो टैगिंग कराने के लिए परिषद से तैयार कराए गए मोबाइल एप से विद्यालयों के प्रधानाचार्य को स्वयं मैपिंग करनी होगी। सभी प्रधानाचार्य इस एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करेंगे। इसके बाद विद्यालय के परिसर से इस एप में विद्यालय की यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करेंगे, जिससे विद्यालय का अक्षांश व देशांतर परिषद की वेबसाइट के सर्वर पर स्वत: दर्ज हो जाएगा। टीम स्थलीय परीक्षण के समय विद्यालयों की मैपिंग संबंधी प्रामाणिकता की भी जांच करेगी।
विज्ञापन

0000000000
हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ेंगे केंद्र
जिन अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारण किया जाएगा। उनमें प्रवेश द्वार, शिक्षण कक्ष, प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए स्ट्रांग रूम, वॉयस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर चेक किए जाएंगे। वॉयस रिकार्डरयुक्त दोनों सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए ताकि किसी भी समय उसकी चेकिंग की जा सके। साथ ही कैमरे को हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ा हुआ भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
प्रधानाचार्यों को पांच दिसंबर तक त्रुटि रहित सूचना माध्यमिक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए निर्देश दिया गया है। अपलोड की गई सूचना का सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम करेगी। सत्यापन में भिन्नता मिली तो संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी।
डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed