फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action taken on four including Social Welfare Development Officer and District Probation Officer in azamgarh

आजमगढ़ः समाज कल्याण विकास अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत चार पर गिरी गाज, जानें किसलिए हुई कार्रवाई

Thu, 25 Nov 2021 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

आजमगढ़ के समाज कल्याण विकास विभाग में फर्जी तरीके से हुईं नियुक्तियां के आरोप में समाज कल्याण विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत चार के  निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
Action taken on four including Social Welfare Development Officer and District Probation Officer in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी विभागों में उदासीनता की पराकाष्ठा का ताजा प्रमाण आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण विकास विभाग में मिला है। यहां फर्जी तरीके से नियुक्तियों की शिकायत पर हुई जांच में कई खुलासे हुए हैं। जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी व उनके कार्यालय में तैनात बाबू ने जनता प्राथमिक विकास बासथान जमीलपुर महराजगंज में फर्जी तरीके से अपनी बहू का शिक्षक के पद पर नियुक्ति कर दिया।

विज्ञापन


वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ यादव ने मिलीभगत कर अपने भतीजे की नियुक्ति कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर करा दिया। उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने भी अपने गांव के एक युवक की नियुक्ति करा दी। प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’ योजना के तहत वितरण में भी अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। भाजपा के एक जनप्रतिनिधि ने समाज कल्याण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर दबाव बनाकर जनता प्राथमिक विद्यालय बासथान जमीलपुर महराजगंज में फर्जी तरीके से नियुक्ति कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी व बाबू रमेश द्वारा विद्यालय पर दबाव बनाकर एक साल पूर्व अपनी बहू अनीता कुमार की युक्ति करा दी गई थी।   एरियर के रूप में 864447 रुपये का भुगतान करा लिया गया। वहीं 350 छात्रों के लिए उपलब्ध संसाधन व क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन दिखाकर नियुक्ति की गई।

रमाकांत मिश्र सदस्य प्रदेश परिषद भाजपा की शिकायत मिलने पर जब मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जांच शुरू की तो जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह द्वारा सभी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।
 

Action taken on four including Social Welfare Development Officer and District Probation Officer in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

वहीं कई फर्जी अभिलेख भी मिले। इसी प्रकार जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव जो बिहार के बक्शर के जवही दियर के रहने वाले हैं, उनके गांव के ही राम जी ने शिकायत दर्ज कराई की उन्होंने गलत तरीके से अपने भाई के पुत्र विकास कुमार की अपने ही कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति करा दी।

मामला संज्ञान में आते ही सीडीओ ने जांच शुरू कर दी । पता चला कि उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकार नाथ यादव व जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने सात संविदा कर्मचारियों की गलत तरीके से नियुक्ति की है। बीएल यादव ने अपने भतीजे की नियुक्ति की है। वहीं उप परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ द्वारा भी गांव के ही एक युवक की नियुक्ति कर वाहन चलवाते थे। मामले की जांच में दोष सिद्ध होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दी है।

शासन को भेजी गई रिपोर्ट 

जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी व कार्यरत बाबू, जिला प्रोबेशन अधिकारी व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं। उनके द्वारा विभाग में ही फर्जी तरीके से कई नियुक्तियां की गईं हैं।- आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed