फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   action on many licensees

कई लाईसेंसधारियों पर गिर सकती है गाज

Fri, 18 Oct 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
action on many licensees
आजमगढ़। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार जिला प्रशासन ने पटाखा कारोबारियों पर पहले से ही शिकंजा कसने के लिए तैयारी कर ली है। जनपद के लाइसेंसधारियों की एसडीएम और सीओ की टीम से गोपनीय जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन के पास आ गई है। मानक के विपरीत कारोबार करने वालों के खिलाफ जल्द की कार्रवाई संभव है। इसके साथ ही नगर निकायों से भी पटाखा कारोबारियों की सूची तलब की गई है। इसकी भी जांच एसडीएम और सीओ की टीम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

पटाखों के कारण हर साल होने वाली विभिन्न घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है। मुकेरीगंज में इसी वर्ष पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में लोगों की जान चली गई थी। वहीं, पिछले साल सरायमीर में हुए पटाखा विस्पोट में तीन लोगों की मौत हुई थी। जनपद में कुल 27 पटाखा कारोबारियों को लाइसेंस जारी था। मुकेरीगंज की घटना के बाद सक्रिय हुए जिला प्रशासन की ओर से तीन लाइसेंसो को निरस्त करने के साथ ही कई को निलंबित कर दिया था। एक लाइसेंसधारी की मौत हो गई थी। 23 लाइसेंसों में कुछ अभी निलंबित चल रही है। डीएम एनपी सिंह की ओर से सभी एसडीएम और सीओ की टीम बना इन लाइसेंधारियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। चेक करना था कि मान के अनुसार गोदाम और भंडारण है कि नहीं। रिपोर्ट जिलाधिका री को सौंप दी गई है। सूत्रों की मानें आठ पटाखा लाइसेंस धारियों की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इससे इनका लाइसेंस निरस्त करने की संतुति की गई है। फिलहाल इस पर विधिक राय ली जा रही है। विधिक राय के बाद मामले में कार्रवाई संभावित है।
विज्ञापन

--
निकायों ने भी दी सूचना
जिलाधिकारी के निर्देश नगर निकायों से भी पटाखा कारोबारियों की सूची तलब की गई ती। रिपोर्ट के अनुसार अतरौलिया में छह पटाखा कारोबारी काम कर रहे हैं। किसी के पास लाइसेंस नहीं हैं। महाराजगंज में एक, बिलरियागंज में 15, निजामाबाद में नौ कारोबारी है, इनके पास भी लाइसेंस नहीं हैं। लालगंज में दो कारोबारी हैं, इसमें एक के पास लाइसेंस हैं। फूलपुर में 15 कारोबारी हैं इसमें दो के पास लाइसेंस हैं। मुबारकपुर में तीनों लाइसेंसधारी है। अन्य बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं। इन कारोबारियों की भी एसडीएम और सीओ से सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पटाखे का काम करने वाले सभी लाइसेंसधारी और बिना लाइसेंसधारी का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। किसी को भी बिना मानक और बिना लाइसेंस के पटाखा नहीं बेचने दिया जाएगा। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed