फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Acid attack Survivor Kavita Bisht said, instead of hiding everything should be shared

एसिड अटैक सर्वाइवर कविता बिष्ट ने कहा, छुपाने की बजाए हर बात को करना चाहिए साझा

Tue, 17 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Acid attack Survivor Kavita Bisht said, instead of hiding everything should be shared
शहर के सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित परिर्चचा का शुभारंभ करती एसिड अटैक सर्वाइवर कव - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बच्चियों को अपनी हर बात साझा करनी चाहिए। किसी भी बात को छुपाना नहीं चाहिए। बच्चियों को गुड टच बैड टच के साथ मासिक धर्म की बातों को भी अपने अभिभावकों से शेयर करनी चाहिए। ये बातें मुख्य अतिथि एसिड अटैक सरवाइवर उत्तराखंड वुमेन पावर इम्पावरमेंट की ब्रांड एंबेस्डर कविता बिष्ट ने मंगलवार को राहुल प्रेक्षागृह में प्रमुख समाजसेवी व महिला संगठनों द्वारा आयोजित ‘हमारी प्रेरणा हमारा साहस’ कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कविता बिष्ट, शारदा सिंह, डा. माधुरी सिंह और इंद्राशनि मिश्रा ने महिला शक्तियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्वागत संयोजक विजय लक्ष्मी मिश्रा ने किया। डा. माधुरी सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा हैं। उन्हें समाज में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सदस्य संगीता तिवारी ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की हर समस्याओं को बखूबी अपने संज्ञान में लेता है। उनके सम्मान व सुरक्षा की पूरी कोशिश करता है। उनके साथ हुए किसी भी अन्याय का न्याय दिलाने की कोशिश करती हैं। डा. शारदा सिंह ने कहा कि महिलाएं अब समाज में व्याप्त कुरीतियों के साथ-साथ समाज को बदलने में सक्षम हो गई हैं। वह शिक्षा व रोजगार के साथ खुद को जोड़ कर सभी को जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया जिसमें डा. लीना मिश्रा, संतोष सिंह, विभा गोयल, गार्गी शुक्ला प्रमुख रहीं। अनामिका सिंह पालीवाल, अमित लता सिंह, संध्या सिंह, पूनम शर्मा, अनीता द्विवेदी, ममता मौर्या, अंशु अस्थाना, मीरा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, बबिता जसरसिया ने सहयोग किया। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed