फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of unnatural rape with minor boy arrested in azamgarh threatening to make video viral

Azamgarh: नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

Wed, 22 Mar 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग के साथ गांव के ही व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वीडियो बना कर वह उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। 

विज्ञापन
Accused of unnatural rape with minor boy arrested in azamgarh threatening to make video viral
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग के साथ गांव के ही व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वीडियो बना कर वह उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित के परिजनों ने इस बाबत थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में नाबालिग के परिजनों ने बताया कि विपक्षी गौसुलवरा निवासी पुरा सोफी बहला-फुसला कर नाबालिग को अपने घर में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने अप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी देने लगा। घर पहुंचने पर पीड़ित बच्चे ने परिजनों को आपबीती सुनाई।  
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर मुबारकपुर थाने पर पहुंचे और नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त गौसुलवारा को उसके घर से ही गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को राजकुमार उर्फ कल्लू बहला-फुसला कर भगा ले गया था। इस बाबत किशोरी के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजकुमार को बनकटा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

गैंगस्टर में वांछित चढ़ा हत्थे

सरायमीर थाना पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त दिवाकर सिंह निवासी गोकुलपुर खानकाह को गिरफ्तार कर लिया। दिवाकर की गिरफ्तारी नंदाव मोड़ से दिन में डेढ़ बजे की गई। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed