फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested Accused of selling meat of protected animals in azamgarh

UP News: संरक्षित पशुओं का वध कर बेचता था मांस, ऑटो से अवशेष फेंकने जा रहा था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 10:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:04 AM IST
सार

Azamgarh News: पुलिस को सूचना मिली कि सिकरौर सहबरी बाजार में बखरा गांव निवासी मो. दानिश संरक्षित पशुओं का वध कर मांस बेचता है। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police arrested Accused of selling meat of protected animals in azamgarh
प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के थाना सरायमीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को संरक्षित पशुओं का वध कर मांस बेचने के आरोपी मो. दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम मांस, औजार व अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सिकरौर सहबरी बाजार में सूचना मिली कि बखरा गांव निवासी मो. दानिश संरक्षित पशुओं का वध कर मांस बेचता है। वह मांस के अवशेष ऑटो से फेंकने जा रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने ऑटो को रोका। तलाशी में झोले से अवशेष बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी से मिर्जापुर तक आयकर का ऑपरेशन क्लीन, पूर्वांचल में पहली बार हाईटेक कार्रवाई; एआई-ड्रोन की सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से 21.4 किलो मांस, तीन चापड़, तीन चाकू, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लोहे की रॉड, कुंडे, 1220 रुपये व पैकिंग सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी रहनुमा बानो के नाम से दानिश एग्रो फूड्स फर्म का लाइसेंस लेकर धंधा करता था। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व शस्त्र अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed