{"_id":"60bd0b398ebc3e281d50b12e","slug":"accused-of-robbing-hawala-trader-arrested-from-thane-azamgarh-news-vns5933499128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला कारोबारी से लूट का आरोपी ठाणे से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला कारोबारी से लूट का आरोपी ठाणे से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हवाला कारोबारियों से लाखों की लूट के मामले में फरार 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ गोरखपुर ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला उमर अहमद निजामाबाद थान क्षेत्र के फरिहां स्थित ननिहाल में मकान बना कर रहता था। वह एक हवाला कारोबारी से लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गया। फूलपुर कोतवाली में उसके खिलाफ 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया। लूट को उसने अपने साथी अवसाद के साथ अंजाम दिया था। अवसाद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जनपद पुलिस के साथ ही एसटीएफ गोरखपुर उमर की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने उसे रविवार को महाराष्ट्र प्रांत के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हवाला कारोबारी से लूट के अलावा भी कई और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल एसटीएफ उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। एसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि उमर नाम का अपराधी 50 हजार इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ लगी थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मुझे नहीं मिली है।