फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of robbing bank friend injured in police encounter

Azamgarh News: बैंक मित्र से लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing bank friend injured in police encounter
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से हुई लूट में शामिल दो अपराधियों के साथ शनिवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के पास से लूट के 93 हजार रुपये, असलहा और एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव निवासी प्रशांत पांडेय ने दो जून को पुलिस को तहरीर दी कि वह यूनियन बैंक आफ इंडिया की सिंहपुर शाखा में बैंक मित्र है। चक्रपानपुर बाजार में निधि पुस्तक भंडार के नाम से दुकान भी है। वादी अपनी दुकान बंद करके एकौना-हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि कब्रिस्तान के पास तीन बदमाशों ने रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग लूट लिए जिसमें करीब तीन लाख रुपये नगद, 2 डिवाइस मशीन, एटीएम कार्ड, डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसकी विवेचना निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दुबे द्वारा की जा रही है। विवेचना में दो अभियुक्तों विशाल यादव ग्राम सिसवां और आकाश शर्मा ग्राम चौबेपुर मटियवना का के साथ कुल सात लोगों का नाम प्रकाश में आया। पहले ही पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि बैंक मित्र से लूट के आरापी ताड़ी मोड़ से धनहुंआ की ओर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मसीविर महुआ गांव के पास सुखी नहर के किनारे रोड पर ताड़ी से आने वाली वाहनों को चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक बाइक पर सवार दो लड़के दिखाई दिए जो चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर भागने का प्रयास किए तभी रोड पर बाइक फिसलने के कारण गिर गए। दोनों रोड के किनारे सुखी नहर में उतरकर पुलिसवालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया भटौली गांव निवासी साजन तिवारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि उसका दूसरा साथी शैलेष यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बैंक मित्र से लूट मामले में सात में से पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। दो आरोपियों साजन तिवारी और शैलेश यादव की तलाश की जा रही थी। शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार साजन तिवारी पर कप्तानगंज थाने में भी एक महिला से चेन छीनने का मुकदमा दर्ज है। शैलेश यादव की तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed