फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of raping seven year old girl injured in encounter, arrested

Azamgarh News: सात वर्षीय बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping seven year old girl injured in encounter, arrested
सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक रविवार को हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि नौ दिसंबर को सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी सात वर्षीय बच्ची के साथ रानी की सराय थाना के मझगांव निवासी आशीष ने दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी भवरनाथ भदुली हाईवे के तरफ से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम चकबिलिन्दा गांव के पास हाइवे पर पहुंच गई और कंधरापुर की ओर से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने लगी। कुछ ही देर बाद एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। कुछ नजदीक आने पर पुलिस बल ने उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। वह हाईवे से नीचे बाग में उतरकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली युवक के पैर में लगी और वो लहूलुहान हो कर गिर गया। इनके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान आशीष कुमार पुत्र अशोक निवासी मझगावा थाना रानी की सराय के रूप में कई गई। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने लड़की के साथ गन्ने के खेत में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed