फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of rape and blackmailing arrested

Azamgarh News: बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape and blackmailing arrested
सरायमीर। शादी से पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल मामले में फरार आरोपी पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


थाना पवई क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि शादी से पहले पंकज ने शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। शादी के बाद भी वह लगातार धमकियां देता रहा। जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति के मोबाइल पर भी अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पवई में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 504 (अपमानजनक भाषा), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत केस दर्ज किया गया। सरायमीर के निरीक्षक को जांच साैंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में नजर रखनी शुरू की। सूचना मिली कि पंकज ननिहाल खनुवाई से घर लौट रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मैगना बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पंकज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed