फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of looting chain and locket from woman arrested in encounter

Azamgarh News: मुठभेड़ में महिला से चेन और लॉकेट लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of looting chain and locket from woman arrested in encounter
आजमगढ़। महराजगंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक असलहा, कारतूस और घटना में प्रयोग की गई बरामद की। बृहस्पतिवार की देर रात मुखबिर ने महराजगंज थाने में सूचना दी कि महिला से चेन और लॉकेट छीनने वाला लुटेरा मोहम्मद अजीम बाइक से कटानी बाजार से महराजगंज कस्बे की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को देखकर लुटेरा बाइक मोड़कर महेशपुर रोड की तरफ भागने लगा। इसी दौरान अचानक उसकी बाइक फिसल कर बंद हो गई। खुद को घिरा पाकर लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग शरू कर दी। जवाब में पुलिस के जवानों ने भी गोली चलाई। एक गोली लुटेरे अजीम के बाएं पैर में गोली लग गई। पूछताछ में आरोपी अजीम ने स्वीकार किया कि 15 मार्च को वह और उसका साथी करीब तीन बजे मुडीलपुर के पास से एक महिला का एक चेन और लॉकेट छीनकर भागे थे। बताया कि लूट के चेन व लॉकेट बेचने पर उसे दस हजार में पांच हजार रुपये हिस्से में मिले थे। इसमें से 4300 रुपये खर्च हो गए। मालूम हो कि महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी वंदना यादव पुत्री रामदरश ने 15 मार्च को महराजगंज थाने में तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि ग्राम मुडिलपुर के तरफ जाने वाले मार्ग पर देवर राम आशीष के साथ बाइक से शिवपुर जाने के दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनसे चेन और लॉकेट छीनकर भागने गए थे। उसी दिन से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। दो दिन पहले पुलिस की जांच में आरोपी मोहम्मद अजीम निवासी शास्त्रीनगर (कस्बा महराजगंज) थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया था। महराजगंज थाने की पुलिस आरोपी मोहम्मद अजीम की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed