फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of killing by poisoning, FIR against four including husband

Azamgarh News: जहर देकर मारने का आरोप, पति समेत चार पर एफआईआर

Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing by poisoning, FIR against four including husband
निजामाबाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकडीपुर गांव निवासी रूपचंद की पुत्री फूलमती (27) की शादी लगभग 15 वर्ष पहले गंधुवई गांव के रहने वाले लालजी के साथ हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि फूलमती ने बृहस्पतिवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। फूलमती के पिता रूपचंद ने इसकी सूचना रात को ही डायल 112 पर अपने फोन के माध्यम से दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। रूपचंद का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे पुत्री हमेशा दुखी रहती थी। अचानक बेटी की मौत की खबर पाकर जब बेटी की ससुराल मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो देखा कि आनन-फानन में ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मायके पक्ष के लोगों द्वारा विरोध किया गया तो दाह संस्कार कुछ देर के लिए रुका। वहीं थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि मृतक के भाई अर्जुन कुमार की तहरीर पर पति लालजीत, देवर विजय कुमार, ननद मनिता और सास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed