फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of demolishing houses being built on residential lease case filed against five including former MLA

Azamgarh News : अवासीय पट्टे पर बन रहे मकानों को गिरवाने का आरोप, पूर्व विधायक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

आवासीय पट्टे पर बन रहे मकानों को गिरवाने के आरोप में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Accused of demolishing houses being built on residential lease case filed against five including former MLA
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फूलपुर कोतवाली के इब्राहिमपुर गांव में बन रहे आवासीय पट्टे के मकान को जेसीबी से गिरवाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक अरुण कांत यादव सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


फूलपुर के इब्राहिमपुर गांव स्थित लखनऊ-बलिया रोड पर गाटा संख्या 155 में 22 लोगों के नाम आवासीय पट्टा हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है मंगलवार की रात में जेसीबी लगाकर पूर्व विधायक अरूण कांत यादव ने खड़े होकर अपनी जेसीबी से भजमन यादव, छोटेलाल, राहुल, श्रीकांत, दिनेश आदि को साथ लेकर बन रहे आवसीय पट्टे पर निर्माणाधीन मकान को गिरवा दिए।
विज्ञापन


जिससे हम गरीबों की भारी क्षति हुई है। इस संबंध में राम धनी यादव ने एसडीएम और कोतवाली फूलपुर में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। वहीं बुधवार को घटना स्थल पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। इस संबंध में कोतवाल फूलपुर सच्चिदानंद का कहना है कि तहरीर के अनुसार पूर्व विधायक अरुण कांत यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed