फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of conversion, three arrested

धर्म परिवर्तन का आरोप, तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of conversion, three arrested
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीह कैथौली गांव में रविवार की सुबह एक ईसाई परिवार अपने घर पर साथियों के साथ प्रार्थना कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही अशोक यादव ने पुलिस को फोन कर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना दे दी। इस पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों बालचंद जायसवाल पुत्र राम आधार निवासी रामपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर, गोपाल प्रजापति पुत्र अशोक निवासी वाराणसी और नीरज कुमार पुत्र मंधारी निवासी तिवरिया थाना कोतवाली फूलपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जानकारी होने पर सीओ जितेंद्र कुमार भी थाने पर पहुंच गए और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed