{"_id":"6343160ab92c0c1b78468300","slug":"accused-of-abetment-to-suicide-and-destruction-of-evidence-arrested-azamgarh-news-vns6781723179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लाटघाट। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।
रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बीते 15 सितंबर को घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। परिजन उसे ढूंढकर 16 सितंबर को घर लाये। उसी रात वह फिर से लापता हो गई। इस बाबत चौकीदार संजय कुमार की सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। चौथे फरार अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया।
मामले में चौकीदार की तहरीर पर विवेचना के दौरान सुरेंद्र, देवेंद्र व फूलबास का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं आगे की विवेचना में युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व सबूत मिटाने के मामले में मनोज यादव का भी नाम प्रकाश में आया। रविवार को पुलिस ने मनोज यादव को भी मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया और चालान कर दिया। एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मनोज यादव लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी है।