फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused arrested for misbehaving with women and obstructing government work

Azamgarh News: महिलाओं से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for misbehaving with women and obstructing government work
आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने कचहरी मुख्य मार्ग पर उत्पात मचा रहे आरोपी राजीव तलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न सिर्फ राहगीरों और वकीलों से अभद्रता कर रहा था, बल्कि महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने व यातायात बाधित कर रहा था। विरोध करने पर उसने पुलिस टीम को भी जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की करने लगा।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की है। उपनिरीक्षक यश सिंह पटेल अपनी टीम के साथ कचहरी गेट संख्या एक और पांच पर शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पहुंचे तो शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मडैया का निवासी राजीव तलवार पोस्टर और लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उत्पात करता मिला। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह उग्र हो गया और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर हमलावर हो गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली थाने ले जाकर प्राथमिकी दर्ज की। उक्त आरोपी के खिलाफ कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed