फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accidents in Azamgarh three dead wife hangs herself after argument husband old man body found in room

UP: आजमगढ़ में हादसे...तीन की मौत, पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाया फंदा, कमरे में मिली वृद्ध की लाश; मातम

Sat, 03 Jan 2026 06:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 06:11 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के जीयनपुर, बरदह और रौनापार थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Accidents in Azamgarh three dead wife hangs herself after argument husband old man body found in room
आजमगढ़ में तीन लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली के भरौली गांव निवासी अंजलि चौहान (25) ने मोबाइल पर पति से कहासुनी के बाद शनिवार की भोर में चार बजे पंखे के हुक में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। उधर, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भीरा बुधनारी निवासी अंजलि चौहान की शादी 27 जनवरी 2022 को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी अखिलेश चौहान से हुई थी। दोनों में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। उसका पति कुछ दिन पहले ही गुजरात कमाने चला गया। शुक्रवार की रात पति-पत्नी में मोबाइल पर बातचीत के दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


रात में वह अपने कमरे में बच्चों को लेकर सो गई। सुबह 4 बजे अंजलि ने घर में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर कार्यवाही में जुट गई। इधर, सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंचे। कोतवाली में मृतका के पिता गोधन चौहान ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

पति अखिलेश, सांस सुमित्रा, जेठानी बिंदु, ससुर राम अवतार, जेठ राजेश आदि ने उसकी लड़की को मार दिए हैं। इसकी सूचना रिश्तेदारों ने उन्हें दी। आशंका है कि मेरी पुत्री को अंजलि को दहेज के लिए मार दिया गया है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक झटके में बच्चों के सिर से उठा मां का साया
अंजलि की शादी को अभी चार साल पूरा होने वाले थे। रात में वह ढाई वर्ष की बेटी आयुषी और एक वर्ष के बेटे आयुष के साथ कमरे में सोई थी। शनिवार की भोर में मां को फंदे से लटकता देख आयुषी रोने लगी। यह देख उसका छोटा भाई भी रोने लगा। मां की मौत के बाद बेटी आयुषी लगातार रो रही थी, वहीं एक वर्ष का बेटा अपनी बहन को रोता हुआ देखकर रो रहा था।

घर में खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव
बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका गांव में रामआसरे राय (75) का शव शनिवार की सुबह उनके घर में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

रामआसरे राय के अजीत राय, सुजीत और विदित राय तीन पुत्र हैं। सुजीत और विदित परिवार सहित गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि बड़े पुत्र अजीत परिवार सहित घर पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार, रामआसरे ने रात में खाना खाने के बाद घर के सामने बने मकान में सोने के लिए कहा। हत्या की आशंका को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाहन ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत
रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव से पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने के लिए स्कूटी से निकले गिरीश पाठक (50) को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौत हो गई। परिवारजनों के अनुसार, गिरीश शनिवार सुबह 9:30 बजे घर से इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर अजुआ हरैया स्थित उत्कर्ष फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर ड्यूटी करने के लिए निकले थे। जैसे ही वे गांव के रोड पर पहुंचे कि तभी एक वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। परिजन हादसे की जांच की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed