फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accidents in Azamgarh Four people including constable killed several injured

UP Accident: आजमगढ़ में हादसे...कांस्टेबल सहित चार लोगों की मौत, कई घायल; टावर वैगन की चपेट में आया युवक

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में हुए चार हादसों में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Accidents in Azamgarh Four people including constable killed several injured
हादसे के बाद सड़क पर चक्काजाम करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Accident News Today: देवगांव–मेहनाजपुर मार्ग पर निहोरगंज बाजार के पास रविवार शाम सड़क हादसा हो गया। मेहनाजपुर की ओर से देवगांव जा रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ को तोड़ते हुए खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे में मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (50) निवासी तुलसीपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात आठ बजे निहोरगंज बाजार के पास स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। आसपास के लोगों ने राहत व बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रमोद कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में घायल दूसरे युवक की मौत
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल फुलवरिया मार्ग पर बीते शनिवार को दो बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके मौसेरे भाई ने दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।

अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी बृजमोल यादव और पवई थाना क्षेत्र के भरमा डढ़िया निवासी आपस में मौसेरे भाई थे राम प्रवेश यादव(20) के साथ शनिवार को दोपहर में माहुल दवा लेने जा रहे थे, जैसे ही इनकी बाइक गौसपुर गांव के मोड़ से आगे बढ़ी पीछे से दूसरी बाइक ने इन्हें टक्कर मार दिया और दोनों बाइक सवार सड़क पर इधर उधर गिर पड़े, जिससे बृजमोल यादव (22) का सिर फट गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। 

बाइक पर पीछे बैठा राम प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आजमगढ़ के निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया। हालत में सुधार न होता देख उसे मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में ले गए। जहां रविवार रात रामप्रवेश यादव की मौत हो गई। रामप्रवेश दो भाइयों में छोटा था और घर पर रहता था उसका बड़ा भाई रोजी रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश में रहता है।

थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्र का कहना है कि विक्रम यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे कि विधिक कार्यवाही में लगी हुई है।

किशोर टावर वैगन की चपेट में आने से मौत
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार क्रॉसिंग के पास सोमवार की शाम लगभग तीन बजे पतंग लूटने के दौरान एक किशोर टावर बैगन की चपेट में आ गया। हादसे में श्रीजल (12) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, फूलपुर देहात निवासी श्रीजल अपने कुछ साथियों के साथ पतंग लूटने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक के पास दौड़ा। इसी दौरान वह टावर वैगन की चपेट में आ गया और सिर में गंभीर चोट लगने से वहीं दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आजमगढ़ से रेलवे पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।

स्थानीय पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा बनाकर उन्हें सौंप दिया। मृतक श्रीजल कक्षा तीन में पढ़ता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि टावर वैगन की चपेट से हुई इस हादसे में किशोर की मौत हुई है। परिजनों के आग्रह पर शव को उन्हें सौंप दिया गया है।

इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बेंनूपुर गांव निवासी और जिला बलिया में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अभिलाष सिंह (33) की रविवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बताते चलें 6 फरवरी को मृतक अभिलाष सिंह अवकाश लेकर पैतृक गांव बेंनूपुर आए थे। अगले दिन पेट में अचानक दर्द की शिकायत पर परिजनों ने खरिहानी बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान 8 फरवरी को शाम अचानक कांस्टेबल अभिलाष की तबीयत बिगड़ने लगी, निजी अस्पताल के डाक्टर ने परिजनों से लखनऊ पीजीआई ले जाने के लिए रेफर किया। 

परिजन पैसे आदि की व्यवस्था के लिए मृतक को घर लेकर आए और जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कांस्टेबल की मौत हो गई। पांच वर्ष पहले मृतक अभिलाष की तैनाती पुलिस विभाग में मृतक आश्रित कोटे से हुई थी। मृतक अविवाहित था और तीन बहनों के बाद सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed