फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accident on Purvanchal Expressway, driver died after getting stuck in the pickup seat, three injured

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना, पिकअप की सीट में ही फंसने से ड्राइवर की मौत, तीन घायल

Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accident on Purvanchal Expressway, driver died after getting stuck in the pickup seat, three injured
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 210 पॉइंट पर गलत साइड पर जा रही पिकअप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पिकअप पर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप चालक दुर्घटना के बाद सीट पर फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीतापुर के सिधौली गांव निवासी मोहित (32) अपने तीन अन्य साथियों के साथ सुल्तानपुर के कादीपुर से पिकअप से मछली खरीदने मार्केट के लिए निकले थे। वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के पास 210 पर पहुंचे थे। पिकअप गलत साइड में चली गई। उसी समय तेज गति से किसी वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप चालक 32 वर्षीय मोहित की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार अहमद अली (40), महेंद्र मौर्य (45) और अमन गिरि (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को यूपीडा की एंबुलेंस से सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों लोग सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के कतना गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed