फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accident in Azamgarh: Bus carrying 20 children to school overturns four injured 

आजमगढ़ में हादसा: 20 बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस पलटी, चार घायल

Thu, 25 Nov 2021 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Accident in Azamgarh: Bus carrying 20 children to school overturns four injured 
स्कूल बस, प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के पांडेपार गांव के पास शारदा सहायक नहर पुल पर गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे एक स्कूल बस पलट गई। बस में बच्चे सवार थे,जिस कारण हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करमड़ी गड़ेरूआ में नायक नेशनल स्कूल की बस गांव की पगडंडियों पर चलते हुए बच्चों को लेकर हर दिन स्कूल जाती है। फिर छुट्टी के बाद बच्चों को उसी रास्ते से होकर उन्हें घर तक छोड़ती है। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की जा रही थी।
विज्ञापन


बस जैसे ही पांडेपार गांव के पास पहुंची, अचानक पलट गई है। उस समय बस में 20 बच्चे सवार थे। इस घटना में महिमा(7) कक्षा-1, विशाल(10) कक्षा-3 निवासी ग्राम सतना बलुआ, अनुपम(15) कक्षा-8 निवासी ग्राम भागलपुर, आयुष(12) कक्षा-7 निवासी ग्राम पारनकुंडा  घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। घटना का कारण बताया जहा है कि एक दूसरे स्कूल की बस भी सामने से पुल के ऊपर से नीचे आ रही थी। उसने नायक नेशनल वाली बस को पास नहीं दिया, जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed