फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Access to seven villages will be easy, two public representatives opened the treasury

Azamgarh News: सात गांवों तक पहुंच होगी आसान, दो जनप्रतिनिधियों ने खोला खजाना

Tue, 17 Mar 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Access to seven villages will be easy, two public representatives opened the treasury
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी की है। मेंहनगर विधायक और सांसद की पहल से सात गांवों में सीसीरोड और इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई जाएंगी। इन कार्यों के लिए कुल 108.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अनुसार, मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में विधायक निधि से सीसीरोड और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं एक गांव में सांसद निधि से सड़क पर इंटरलॉकिंग कराया जाएगा। लंबे समय से खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा और तीन माह के भीतर सड़कों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क निर्माण से संबंधित गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि खेती-किसानी और दैनिक जरूरतों के कार्यों के लिए बाजार तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

--
1- 12.46 लाख की विधायक निधि से चकिया मेंहनगर में विजय के घर से सूबेदार के घर तक सीसीरोड।
2- 11.26 लाख की विधायक निधि से पकड़ी कला पल्हना में नवमी गौड़ के घर से संजय राजभर के घर तक सीसीरोड।
3- 20.74 लाख विधायक निधि से हड़ौरा तरवां में पीच रोड से यादव बस्ती तक सीसीरोड।
4- 22.37 लाख विधायक निधि से समसुद्दीनपुर मेंहनगर में त्रिभुवन यादव के घर से यादव बस्ती तक सीसीरोड।
5- 16.84 लाख विधायक निधि से अहियाई मेंहनगर में पिच रोड से राजनाथ चौहान के घर तक इंटरलॉकिंग।
6- 13.02 लाख विधायक निधि से पलिया सोफीगंज मेंहनगर में कल्पनाथ राजभर के घर से झझउवां पोखरा तक इंटरलॉकिंग।
7- 12.20 लाख सांसद निधि से ग्राम चंगईपुर में अनुराग यादव के पंचायत भवन तक इंटरलॉकिंग।
--
विधायक निधि व सांसद निधि से ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों का टेंडर जारी कर दिया गया है। सभी निर्माण को निर्धारित समयावधि तीन माह में पूरा कराया जाएगा। मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, आरईडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed