फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   About 16 thousand people will be vaccinated in the first phase

प्रथम चरण में लगभग 16 हजार लोगों का होगा टीकाकरण

Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
About 16 thousand people will be vaccinated in the first phase
आजमगढ़। कोविड-19 के टीकाकरण की कवायद धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। प्रथम चरण में लगभग 16 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में सरकारी व प्राइवेट मेडिकल स्टाफ का टीकाकरण होना है, जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

कोरोना का टीका तैयार हो चुका है और सरकार टीकाकरण की तैयारी में जुटी हुई। प्रथम चरण में मेडिकल स्टाफ का टीकाकरण होना है, जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले का स्वास्थ्य महकमा भी कवायद में जुटा हुआ है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण को लेकर शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ की सूची कोविड टीकाकरण पोर्टल पर अपलोड करने की कवायद अंतिम दौर में चल रही है। सरकारी कर्मचारियों का शत प्रतिशत डाटा अपलोड हो चुका है तो वहीं प्राइवेट अस्पतालों के 70 प्रतिशत लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। शेष डाटा भी दो दिनों के अंदर अपलोड हो जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार की शाम तक कुल 15433 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। जिसमें सरकारी 13987 कर्मचारी शामिल है और सभी की फीडिंग हो चुकी है। प्राइवेट अस्पतालों के कर्मचारियों का लक्ष्य 2139 निर्धारित था, जिसमें 1446 का डाटा फीडिंग हो चुका है। शेष के डाटा में कुछ कमियां मिली है, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तक सभी डाटा फीड हो जाएंगे। कुछ सरकारी कर्मियों का डाटा और बढ़ा है, जिसकी भी फीडिंग की जा रही है। जिले में प्रथम चरण के दौरान लगभग 16 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चार व पांच जनवरी को होगा टीकाकरण पूर्वाभ्यास
आजमगढ़। जिले में कोरोना टीकाकरण की तिथि तो अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन पूर्वाभ्यास की तैयारी महकमे ने शुरू कर दिया है। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि चार व पांच जनवरी को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए जिले में अर्बन व ग्रामीण के तीन-तीन टीकाकरण केंद्रों को चिह्नित किया गया है। अर्बन के जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी मुबारकपुर व ग्रामीण के सीएचसी अतरौलिया, पीएचसी सठियांव व राजकीय मेडिकल कालेज च्रकपानपुर शामिल है। चार को पूर्वाभ्यास की तैयारी की जाएगी और पांच को पूर्वाभ्यास आयोजित होगा। इस दौरान संबंधित टीकाकरण टीम अपने निर्धारित सेंटरों पर मौजूद रहेगी और लाभार्थी भी पहुंचेंगे, जिनका पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाएगा और फिर टीकाकरण के नियमानुसार उन्हें वेटिंग रूम, टीकाकरण रूम आदि भी भेजा जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित इस मॉकड्रिल की पूरी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी। टीकाकरण के पहले होने वाले इस पूर्वाभ्यास का नाम ड्राई रन फॉर कोविड वैक्सीनेशन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 52 केंद्रों पर होना है कोराना टीकाकरण
आजमगढ़। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए कुल 52 केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक केंद्र पर पांच लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें पुलिस विभाग के एक, आंगनबाड़ी की एक व तीन स्वास्थ्य महकमे के लोग शामिल है। सभी 52 केंद्रों पर कुल 260 कर्मचारियों को प्रथम चरण के टीकाकरण में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed