{"_id":"60183d2e8ebc3e088d695e64","slug":"abhyudaya-coaching-center-will-open-in-two-inter-and-one-degree-colleges-azamgarh-news-vns572296611","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली, डीएवी इंटर व डिग्री कालेज में खुलेंगे अभ्युदय कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली, डीएवी इंटर व डिग्री कालेज में खुलेंगे अभ्युदय कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य सरकार अब खुद प्रतिभाशाली छात्रों के अभ्युदय का बीड़ा उठाने जा रही है। इसके लिए मंडल स्तर पर शिब्ली कालेज, डीएवी इंटर कालेज और डीएवी पीजी कालेज में अभ्युदय कोचिंग सेंटर खुलेंगे। इसमें सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जाएगी। इसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। जिला प्रशासन ने कोचिंग के लिए तीनों कालेजों में दो-दो हाल का निरीक्षण कर चिह्नित किया है। कोचिंग की कक्षाएं आगामी बसंत पंचमी से शुरू हो सकती हैं।
मंडल मुख्यालय पर अभ्युदय कोचिंग सेंटर शुरू करने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि मंडल मुख्यालय पर राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय डिग्री कालेज, राजकीय इंटर कालेज के भवन में 16 फरवरी से सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की तैयारी कराई जाए। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग संचालन के लिए शिब्ली कालेज, डीएवी डिग्री कालेज एवं डीएवी इंटर कालेज में दो-दो हाल का निरीक्षण कर उसे कोचिंग के लिए चिह्नित किया है। जिलाधिकारी नेे कहा कि अभ्युदय में देश की सबसे अच्छी कोचिंग व्यवस्था होगी जहां पर प्रदेश के अधिकारी अपनी सेवा देंगे। कोचिंग सेंटर के लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थी कोचिंग सेंटर में उपस्थित होने के साथ घर बैठे वर्चुअल भी कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नया मंच प्रदान करने के साथ नई उड़ान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बैठक में उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद्र पाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।