फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAP protests against the increase in cylinder prices

Azamgarh News: सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
AAP protests against the increase in cylinder prices
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदा​​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
आजमगढ़। रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। सिलिंडरों की किल्लत से जनता को परेशानी हो रही है। प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में 60 और कमॉर्शियल सिलिंडर के दामों में 120 की वृद्धि से आम जनता और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े हजारों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर भारी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई और गैस की कीमतों के मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन में रमेश यादव, तनवीर रिज़वी, एमपी यादव, शरद चंद राघव, गीतांजलि राघव, उमेश यादव, राम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed