{"_id":"69b46933415758fe040f4011","slug":"a-youth-who-opened-a-mule-account-and-gave-it-to-cyber-fraudsters-in-jharkhand-was-caught-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146854-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: म्यूल अकाउंट खुलवाकर झारखंड के साइबर ठगों को देने वाला युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: म्यूल अकाउंट खुलवाकर झारखंड के साइबर ठगों को देने वाला युवक पकड़ा गया
दूसरे के नाम पर खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाला आरोपी। संवाद
Link Copied
आजमगढ़। पुलिस ने अनंतपुरा निवासी रितिक कुमार को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के साइबर अपराधियों को म्यूल खाते यानि दूसरे के नाम पर खाते खुलवाकर देता था।
विज्ञापन
16 अनंतपुरा, थाना कोतवाली का रहने वाला रितिक कुमार (27 वर्ष) के पास से एक शाओमी रेडमी नोट 12 प्रो, 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और डीबीएस बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से साइबरी ठगी के बड़े हैंडलरों के संपर्क में था। उनके निर्देशानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और कमीशन के लालच में लोगों के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर सिम कार्ड लिंक करता था। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि में से 10 प्रतिशत वह रखता था। राशि बताए गए खातों में सीडीएम मशीन से जमा कर देता था। आरोपी के फोन में नवी, जूपिटर, डीबीएस, पीएनबी, एसबीआई योनो, ओमनी, जीयो पेमेंट बैंक, फोन पे, गूगल प्ले, एनएसडीएल बैंक, आईपीपीबी बैंक सहित कई खातों को लिंक किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पर 66 डी आईटी एक्ट के साथ ही विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।