{"_id":"6994a21deb20ea1e950434ca","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-145665-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के चक बिरंदा गांव निवासी चंद्रशेखर (35) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चंदशेखर सोमवार की अपराह्न 2.30 बजे अपने ससुराल बरामदपुर उचैगांव से बाइक से घर की ओर आ रहे थे।
बेलहठा-सिधारी पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों के पिता थे और मुंबई में चूड़ी बनाने का काम करते थे। वे 10 फरवरी को घर आए थे। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद