फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to take a bath in the pond of Baba Gopidas's hut died by drowning

Azamgarh News: बाबा गोपीदास की कुटी के पोखरे में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sun, 29 Jun 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in the pond of Baba Gopidas's hut died by drowning
कप्तानगंज। महराजगंज रोड स्थित बाबा गोपीदास की कुटी के पोखरे में रविवार शाम नहाते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक रविंद्र (45 वर्ष अपनी पत्नी बसंती और बच्चों के साथ अस्थायी रूप से डेरा डालकर जीवन यापन करता था। वह मांगकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविंद्र के पांच बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन

घटना शाम लगभग 5 बजे की है जब रविंद्र नहाने के लिए पोखरे में उतरा। इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतक के सिर के पीछे चोट का निशान भी पाया गया है जिससे खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के अन्य साथी बिलरियागंज क्षेत्र के कासिमगंज अंतर्गत अंडाखोर पश्चिम बगीचे में डेरा डालकर रहते हैं। पत्नी बसंती ने बताया कि उनके देवर का नाम लंबू है। हादसे के वक्त रविंद्र अकेले नहा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज विवेक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed