फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to make a bed for Chhath died by drowning in a pond

Azamgarh News: छठ के लिए बेदी बनाने गए युवक की पोखरी में डूबने से मौत

Sun, 03 Nov 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to make a bed for Chhath died by drowning in a pond
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलसड़ा (मठिया) गांव के दक्षिणी भाग स्थित पोखरी पर छठ के लिए बेदी बनाने गए युवक की डूबने मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी अवधेश कन्नौजिया (18) शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसी गांव तिलसड़ा (मठिया) के दक्षिणी भाग स्थित पोखरी पर गया था। वह छठ पर्व के मद्देनजर गांव के बच्चों के साथ बेदी बना रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। जिससे वह डूब गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद बच्चों को लगा कि वह वह डुबकी लगा रहा है। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीण शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद शव बरामद हुआ। मृतक की मां अनीता देवी की तहरीर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा व आईटीआई का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोधना पर पोखरी में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत

बरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबिकापुर गांव की रहने वाली बालिका अपने सहेलियों के साथ गोवर्धन पूजा यानी भैया दूज के अवसर पर शनिवार को पोखरी में नहाने गई थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहराइयों में चली गई। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतका के घर मातम छाया हुआ है।

बरदह थाना क्षेत्र के अंबिकापुर गांव निवासी अंतिमा दीक्षित (16) पुत्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित शनिवार की दोपहर एक बजे करीब गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने सहेलियों के साथ कैलाशनाथ के पोखरी पर नहाने गई थी। सहेलियों के साथ नहाते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और वह पोखरी के गहराई में चली गई। उसके साथ की सहेलियां शोर मचाते हुए घर की तरफ दौड़ी। जिसको सुनकर आसपास के लोग घर वाले वहां इकट्ठा हुए और पोखरी में उतरकर उसकी खोजबीन की। करीब एक घंटा बाद शव बरामद कर लिया गया। अंतिमा पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। पूरे गांव में त्यौहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed