फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who tried to stop a fight was stabbed

Azamgarh News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक को चाकू मारा

Thu, 17 Jul 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man who tried to stop a fight was stabbed
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव में बुधवार की रात एक अनुसूचित जाति के युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को पहले लालगंज के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। बैरीडीह निवासी प्रदीप कुमार (32) गांव के सत्यदेव की किराना दुकान से बच्चों के लिए बिस्कुट-नमकीन लेने गया था। वहां पहले से मौजूद गांव के ही आजम और इमलाक झगड़ रहे थे।
विज्ञापन

प्रदीप ने झगड़ा छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उसे पकड़कर दुकान पर ही मारा-पीटा और चाकू से हमला कर दिया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज समेत देवगांव, बरदह और मेहनाजपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वे भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की पत्नी चांदनी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed