फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man was shot dead

सीने में गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 18 Jul 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead
निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुआ में मृतक विनोद सिंह।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुआ गांव में बुधवार की रात दरवाजे के बाहर अपनी बड़ी बहन से बात करते समय सीने में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर बहन ने घरवालों को फोन किया तो सभी को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर रात को ही सीओ सदर और निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के बड़ी मां नर्मदा सिंह ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवां कला गांव निवासी दीपक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में कई चौंकाने और भरमाने वाले तथ्यों का पता चला है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विनोद सिंह (26) पुत्र कैलाश सिंह निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुआ गांव का निवासी था। मां-बाप का इकलौता पुत्र था। 12 जून को विनोद की छोटी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने मां-बाप के साथ पंजाब से घर आया था। शादी संपन्न होने के बाद माता-पिता पंजाब चले गए। विनोद घर पर रुक गया था। विनोद के चचेरा भाई तीन बच्चों का पिता संतोष सिंह लूट के मामले में साल 2012 से जेल में है। 15 जुलाई को संतोष की पत्नी बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने इसके लिए देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवांकला गांव निवासी संतोष के मित्र दीपक सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दी। बुधवार को परिवार में विनोद के अलावा उसके चचेरे भाई संतोष की मां नर्मदा देवी, उसके बच्चे, बूढ़े चाचा मुसाफिर सिंह, संतोष की बहन सरोज के अलावा मऊ जिले के रहने वाले एक अधिवक्ता मौजूद रहे। रात करीब दस बजे सभी लोग भोजन कर रहे थे। विनोद दरवाजे के बाहर स्थित शौचालय में चला गया। बाहर निकलने के बाद शौचालय के पास रखी गई लकड़ी के तख्त पर लेटकर फोन से संतोष की बड़ी बहन मुगलसराय की रहने वाली सरिता से बात करने लगा। 10.35 बजे के करीब किसी ने विनोद के सीने में सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर और विनोद से बात बंद होने पर सरिता ने फोन कर अपनी बहन सरोज को दरवाजे के बाहर देखने को कहा, तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद सरोज और घर पर मौजूद वकील सहित अन्य लोग एबुलेंस बुलाकर पीएचसी मोहम्मदपुर ले गए। डाक्टर ने करीब 11 बजे फोन कर गंभीरपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि विनोद की बड़ी मां नर्मदा सिंह की तहरीर के आधार पर दीपक सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed