फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man riding a bike fell in a tamasa while crossing the bridge

पुल पार करते समय तमसा में गिरा बाइक सवार युवक

Tue, 08 Feb 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike fell in a tamasa while crossing the bridge
निजामाबाद थाना के चकबारी के पास तमसा नदी पर बांस से बने पुल पर अनियंत्रित बाइक लेकर पलटा युवक। पु? - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के चकबारी गांव के पास सोमवार की रात तमसा नदी पर बांस और लकड़ी से बने पुल को पार करते समय बाइक अनियंत्रित होने से युवक नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के पलिया चतुरपुर गांव निवासी अशोक यादव की निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकबारी गांव में ससुराल है। सोमवार की रात वह अपनी ससुराल जा रहा था। चकबारी गांव के समीप स्थित लकड़ी के पुल को वह बाइक से पार कर रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरा। सुबह गांव वालों ने लकड़ी के पुल पर बाइक देखा तो अंदाजा लग गया कि कोई व्यक्ति नदी में गिरा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला था। परिवार वालों के कहने के अनुसार अशोक शराब पीता था। सोमवार की रात भी वह अपनी ससुराल जा रहा था। अशोक के पास दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed