फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man injured in an attack by his elder brother dies

Azamgarh News: बड़े भाई के हमले में घायल युवक की मौत

Sat, 02 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in an attack by his elder brother dies
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में शुक्रवार को आपसी विवाद में बड़े भाई जीशान ने छोटे भाई गौशुल कमर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव निवासी 19 वर्षीय गौशुल कमर पुत्र स्वर्गीय इरफान के साथ हुई। शुक्रवार को किसी बात को लेकर बड़े भाई से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बड़े भाई ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे गौशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, लेकिन वहां से भी उसकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed