फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man hanged in a suspicious state

संदिग्धावस्था में फांसी लगा युवक ने दी जान

Wed, 14 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged in a suspicious state
मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया। सुबह परिजन जगाने गए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई व भाभी के पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
विज्ञापन

बाबू की खजुरी गांव निवासी महेंद्र उर्फ राजमन (27) पुत्र पांचू राम मंगलवार की रात घर पहुंचा। उसे शराब पीने की लत थी, जिसे लेकर अक्सर ही उसकी भाभी से कहासुनी हो जाती थी। मंगलवार की रात भी वह नशे में घर पहुंचा तो भाई व भाभी ने उसे फटकार लगाई। वह सेटरिंग का काम करता था जबकि उसका भाई व भाभी मजदूरी करते थे। भाई-भाई से कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया और अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठा तो भाई व भाभी उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और पीटने पर भी कोई आहट अंदर से नहीं मिल रही थी। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महेंद्र छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहा था। महेंद्र को फंदे से लटकता सभी हतप्रभ रह गए। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई व भाभी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह बड़े भाई व भाभी के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed