{"_id":"681b38f8d091eb0e5b021138","slug":"a-young-man-fell-into-the-chamber-of-purvanchal-expressway-his-feet-slipped-and-he-died-due-to-suffocation-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैंबर में गिरा युवक, पैर फिसला हुआ हादसा, दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैंबर में गिरा युवक, पैर फिसला हुआ हादसा, दम घुटने से मौत
Wed, 07 May 2025 04:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 07 May 2025 04:33 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैंबर में पैर फिसलने से उसमें युवक गिर गया। जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद परिजन मातम में डूबे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बने जल निकासी चैंबर में पैर फिसलने से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर निवासी सतीश कुमार 20 वर्ष पुत्र श्री राम बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास शौच करने गया था। शौच के बाद लौटते समय उसका पैर एक्सप्रेसवे के किनारे बने जल निकासी के चैंबर में फिसल गया, जिससे वह चैंबर में गिरकर उल्टा लटक गया।
विज्ञापन
चैंबर में फंसने के कारण उसका दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने चैंबर में शव लटका देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को चैंबर से बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान सतीश कुमार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सतीश लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही घर लौटा था।
वह श्री राम का इकलौता बेटा था। घटना के बाद गुस्साए परिजन शव को पहले घर गए, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुबारकपुर निहार नंदन कुमार ने बताया कि सतीश शौच के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे गया था।
जहां पैर फिसलने से वह पानी निकासी के लिए बने चैंबर में चला गया और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।