{"_id":"68e7fc9437f613930c013c0b","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-two-others-sustained-burn-injuries-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-138850-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो लोग झुलसे
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में बृहस्पतिवार की सुबह हैंडपंप में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में सुबह करीब छह बजे मालती देवी के घर में लगे टुल्लू पंप में अचानक बिजली का करंट उतर गया, जिससे मालती देवी उसकी चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी परमहंस (70) और सुरेश यादव (40) मौके पर पहुंचे। दोनों ही करंट की चपेट में आ गए।
घटना में सुरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती देवी और परमहंस को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक सुरेश यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी शोभा देवी का निधन चार वर्ष पहले हो चुका है। मृतक चार बच्चों का पिता था। सूचना मिलने पर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।