{"_id":"673f8a12399efec9b30a2095","slug":"a-young-man-brought-his-severed-thumb-to-the-police-station-fir-registered-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123661-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कटा अंगूठा थाने लेकर पहुंचा युवक, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कटा अंगूठा थाने लेकर पहुंचा युवक, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में 19 नवंबर को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के युवक का अंगूठा कट गया। जिसे लेकर वह थाने पहुंचा जहां पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर थानेदार से अपनी आपबीती बताई। सुरेंद्र कुमार ने तहरीर के माध्यम से बताया कि पकड़ी गांव निवासी सिकंदर द्वारा 19 नवंबर की रात करीब नौ बजे उसे गाली दी जाने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो जान माल की धमकी देते हुए मेरे हाथ के अंगूठा को मुंह से काट लिए। शोर सुन बाजार में उपस्थित लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया।
सुरेंद्र कुमार अंगूठा का कटा हुआ भाग लेकर थाने पहुंच पुलिस को दिखा पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अहरौला थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।