{"_id":"684dc6f6987161af810e68e4","slug":"a-tractor-loaded-with-sand-overturned-the-driver-died-due-to-being-crushed-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-132947-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत
विज्ञापन
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ पुलिया के पास शनिवार सुबह आठ बजे बालू लदा एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी जोगिंदर (35) पूना में रहकर काम करता था। शनिवार सुबह घर लौटा था। सुबह 8 बजे वह फूलपुर स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से लाल बालू लदी ट्राली लेकर भोरमऊ जा रहा था।
भोरमऊ नहर के पास पुलिया पर पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में जोगिंदर ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से जोगिंदर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। एंबुलेंस से शव को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जोगिंदर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी सुनीता का रो-रोकर हाल बेहाल है।