{"_id":"620d2ebc5284a9091e73532d","slug":"a-total-of-57-candidates-filed-nomination-for-the-ten-vis-seats-of-the-district-azamgarh-news-vns638938356","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की दस विस सीटो के लिए कुल 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की दस विस सीटो के लिए कुल 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
लालगंज में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सपा के प्रत्याशी को रोकती पुलिस।
- फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जिले के कुल 10 विधानसभा सीटों के लिए 57 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के चलते नामांकन स्थल के आसपास के क्षेत्रों में जाम रहा। वहीं काफी संख्या में समर्थक प्रत्याशियों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। इसमें कांग्रेस से आठ, सपा से सात, बसपा से पांच, भाजपा से दो, आम आदमी पार्टी के चार व एआईएमआईएम से तीन लोगों ने अलग-अलग विस सीटों से नामांकन किया।
सर्वाधिक आठ-आठ नामांकन अतरौलिया, मुबारकपुर व दीदारगंज विस सीट से किया गया। अतरौलिया से बसपा के सरोज कुमार, सपा से डॉ. संग्राम, अलहिंद पार्टी से अमरावती, असंख्य समाज पार्टी से पंकज कुमार यादव, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से रामधारी, विकासशील इंसान पार्टी से सौरभ निषाद व निर्दल डॉ. सीमा पांडेय व रामदेवी शामिल है। मुबारपुर विस सीट से भाजपा के अरविंद जायसवाल, जनराज्य पार्टी के रविशंकर सिंह यादव, सपा के अखिलेश, एआईएमआईएम के शाह आलम, पीस पार्टी के रमेश, कांग्रेस के परवीन बानो, जनअधिकार पार्टी के रामदुलारे व निर्दल लाल बिहारी मृतक ने नामांकन किया। वहीं दीदारगंज विस से आम आदमी पार्टी की रश्मी विश्वकर्मा, सनातन संस्कृति रक्षा दल से लालमन यादव, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल से हुजैफा रशादी, कांग्रेस से अवधेश कुमार, एआईएमआईएम से जावेद व निर्दल जलालुद्दीन, संध्या सिंह ने पर्चा भरा। आजमगढ़ सदर, सगड़ी व लालगंज से छह-छह प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत किया है। आजमगढ़ सदर से बसपा के सुशील कुमार, सपा के दुर्गा प्रसाद यादव, एआईएमआईएम के कमर कमाल, कांग्रेस के प्रवीण सिंह, आम आदमी पार्टी के कृपाशंकर पाठक व निर्दल धीरज ने नामांकन किया। सगड़ी से कांग्रेस की राना खातून, बसपा के शंकर, सपा के हृदय नारायण सिंह पटेल, जन अधिकार पार्टी के पंकज व निर्दल बाबू लाल भारती, चंद्रिका ने पर्चा दाखिल किया। लालगंज विस सीट से सपा के बेचई, कांग्रेस की पुष्पा भारती, बहुजन आवाम पार्टी के अरविंद, आम आदमी पार्टी के हरिराम, लोक जनशक्ति पार्टी के कर्मराज, जन अधिकार पार्टी के रिपुसूदन ने नामांकन किया। गोपालपुर, फूलपुर व मेंहनगर विस से चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। गोपालपुर से बसपा के रमेश चंद्र, सपा के नफीस अहमद, आम आदमी पार्टी के सुनील कुमार यादव, निर्दल मित्रसेन यादव ने पर्चा दाखिल किया। फूलपुर-पवई से भाजपा के रामसूरत, कांग्रेस के मो. शाहीद, निर्दल रामअवतार व योगेंद्र प्रताप ने नामांकन पत्र भरा। मेंहनगर से सपा के दीपचंद, बसपा के पंकज, कांग्रेस की निर्मला भारती, एआईएमआईएम के कर्मवीर ने पर्चा दाखिल किया। निजामाबाद विस सीट से मात्र तीन नामांकन दाखिल हुए। जिसमें कांग्रेस से अनिल कुमार, सीपीआई से जितेंद्र हरि पांडेय व निर्दल राजीव कुमार शामिल रहे।
29 प्रत्याशियों ने 39 सेट में खरीदा पर्चा
आजमगढ़। नामांकन का अंतिम दिन बृहस्पतिवार को है। इसके एक दिन पूर्व बुधवार को भी नामांकन पत्रो की खरीद की गई। 29 लोगों ने 39 सेट में पर्चा खरीदा। विधानसभावार आकड़ो को देखा जाए तो अतरौलिया से तीन रामकुमार सिंह, राम प्रसाद व राम प्रकाश प्रजापति ने, गोपालपुर से दो सुबाष यादव व मुन्ना लाल ने, सगड़ी से एक नेसार अहमद ने पर्चा खरीदा। मुबारकपुर से अभय कुमार सिंह, आजमगढ़ से मो. शाहिद, विरेंद्र यादव, रमाकांत यादव, निखिल मिश्रा, परवेस आलम ने, निजामाबाद विस से शहरियर मोहम्मद सादिक, राजमनी मिश्रा, अब्दुर्रहमान अंसारी, राजेश्वरी पांडेय व अख्तर अली ने पर्चा लिया। फूलपुर पवई से संतोष जायसवाल व अमित कुमार ने, लालगंज से रामनिवास गौतम व राजनाथ जैसवार ने, मेंहनगर से कर्मवीर आजाद, सुनील कुमार राव, चंद्रभान, राम विलासराम, रामरतन व नरेंद्र प्रसाद ने पर्चा लिया।