फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A speeding truck crushed the old

तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला

Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck crushed the old
थाना क्षेत्र के जेहरापिपरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित कार के धक्के से कोल्ड ड्रिंक विक्रेता घायल हो गया। उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय वृद्ध टहलने के लिए गया था। जबकि युवक बर्फ लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरापिपरी गांव निवासी गौरीशंकर (75) फौज से रिटायर होने के बाद घर पर रहते थे। दो पुत्र और तीन पुत्रियों के पिता गौरीशंकर शुक्रवार की सुबह टहलने गए थे। आजमगढ़ - फैजाबाद मुख्य मार्ग पर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। गौरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस क्रम में कप्तानगंज कस्बा निवासी शालू (18) पुत्र मुन्ना कोल्डड्रिंक विक्रेता है। वह शुक्रवार की सुबह बर्फ लाने के लिए कस्बे में स्थित बर्फ की दुकान पर गया था। वहां से घर लौटते समय कप्तानगंज कस्बे के पास उसके ठेले में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। बाजार के लोगों ने कार व चालक को दबोच लिया। घायल शालू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed