फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A speeding four-wheeler hits a bike rider on the four-lane

Azamgarh : फोरलेन पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, बाइक सवार घायल

Sat, 28 Dec 2024 09:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 09:47 PM IST
सार

फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और धक्का मारने वाले वाहन को रोक लिया। पुलिस को सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
A speeding four-wheeler hits a bike rider on the four-lane
दुर्घटना के बाद खड़ी चार पहिया वाहन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के समीप आजमगढ़-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर सवार युवक बाइक समेत खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे आनन फानन अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के बुदैठा गांव निवासी उपेन्द्र यादव (30) खिचड़ू शनिवार की शाम आजमगढ़ वाराणसी फोर लेन पर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गेलवारा गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें तेजी से धक्का मार दिया। धक्का इतना तेज था की बाइक उछल कर 15 फीट खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


वही, बाइक सवार उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। चार पहिया वाहन सवार ऋषिकेश हितकर भी मामूली रूप से घायल हो गए। घायल चार पहिया चालक ऋषिकेश सिवान जिले के जेपी चौक का निवासी है। वह प्रयागराज से सिवान जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed