Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A special train will run from Azamgarh for the Ajmer Urs fair.

Azamgarh News: अजमेर उर्स मेले के लिए आजमगढ़ से चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 28 Nov 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A special train will run from Azamgarh for the Ajmer Urs fair.
अजमेर में आयोजित होने वाले उर्स मेले में जाने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से आजमगढ़ से अजमेर तक विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार 05105/05106 आजमगढ़-मदार जंक्शन-आजमगढ़ उर्स विशेष ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे और संबंधित रेल मंडलों से ट्रेन संचालन की व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन संख्या 05105 आजमगढ़ से रविवार 13 दिसंबर 2026 को दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

यह मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और किशनगढ़ होते हुए अगले दिन सोमवार को रात 8.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। रास्ते में निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05106 मदार जंक्शन से बृहस्पतिवार 17 दिसंबर को रात 9.25 बजे रवाना होगी। यह किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर और मऊ होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी।

वापसी में आजमगढ़ पहुंचने का समय रात 11.15 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव आजमगढ़ और द्वितीयक रखरखाव अजमेर में प्रस्तावित है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि हालांकि, अभी यह संचालन प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति और संबंधित रेल मंडलों से अनुमति मिलने के बाद ही अंतिम संचालन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed