{"_id":"69f7a32b85c50be6e3090cac","slug":"a-prisoner-with-a-bounty-of-25000-was-arrested-using-the-yaksha-app-and-face-recognition-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149613-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यक्ष एप और फेस रिकग्निशन से 25 हजार का इनामी बंदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यक्ष एप और फेस रिकग्निशन से 25 हजार का इनामी बंदी गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी उदय। श्रोत-पुलिस
- फोटो : credit
आजमगढ़। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए रौनापार थाना पुलिस ने भागे बंदी उदय को गिरफ्तार कर लिया। बंदी हत्या के मामले में निरुद्ध है और उस पर 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी उदय को पुलिस ने पकड़ लिया। रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि उक्त आरोपी 12 दिसंबर 2025 को जिला कारागार से मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। इसे लेकर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तारी न होने पर एक मई को पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विकसित यक्ष एप और फेस रिकग्निशन तकनीक से मिले अलर्ट के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार को हैदराबाद बंधा चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी उदय के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्थायी पता गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के अमीना नगर पादरी बाजार का है। उसका स्थायी पता गुजरात के अहमदाबाद जनपद के इशनपुर थाना क्षेत्र के सत्ताधर नगर, विशाल नगर के पीछे महावीर स्कूल का है।