फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A person returning home after delivering Khichdi died in an accident

Azamgarh News: खिचड़ी पहुंचाकर घर आ रहे व्यकित की हादसे में मौत

Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A person returning home after delivering Khichdi died in an accident
बलरामपुर। गोरखपुर के बड़हरगंज थाना क्षेत्र के झुमिला बाजार में खिचड़ी पहुंचाकर घर आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी रमेश निषाद (45) सोमवार की सुबह 11 बजे गोला गोरखपुर से खिचड़ी पहुंचा कर बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही झुमिला बाजार बड़हरगंज पहुंचे ही थे तभी नील गाय से टक्कर होने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से बड़हरगंज प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और शव को मुबारकपुर थाने ले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र चार पुत्री का पिता था। फेरी का काम करता था।
विज्ञापन


डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक घायल

बलरामपुर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पलथी बाजार में सोमवार की रात बाइक की डीसीएम से हुई टक्कर में किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल हो अस्पताल भिजवाया जिसका उपचार अभी चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आंधीपुर टेनुआ गांव निवासी अमन राजभर (15) पुत्र श्याम लाल सोमवार की शाम सात बजे बाइक से खिचड़ी पहुंचाने के लिए गुड्डू (20) पुत्र बिरेंद्र के साथ भरैठी जौनपुर गया था। खिचड़ी पहुंचाकर वहां से घर आ रहे थे। वह जैसे ही पलथी बाजार दीदारगंज पहुंचे ही थे तभी डीसीएम से टक्कर हो गई। इस हादसे में अमन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक अमन तीन बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed