फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A person from Azamgarh found infected in Lucknow

लखनऊ में संक्रमित मिला आजमगढ़ का व्यक्ति

Wed, 17 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
A person from Azamgarh found infected in Lucknow
आजमगढ़। जनपद निवासी एक व्यक्ति लखनऊ में कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह भाई के इलाज के लिए लखनऊ गया था। हालांकि उसके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे लखनऊ में ही आइसोलेट किया गया है। इससे जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 168 पहुंच गई है। इसमें 16 अभी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। 146 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हुई है।
विज्ञापन

जनपद के मेंहनगर के वीरभानपुर निवासी सात जून को लखनऊ गए थे। पीजीआई में उनके भाई का ऑपरेशन होने वाला था। नौ जून को बुखार होने पर उन्हें लखनऊ में अपनी सैंपलिंग कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 10 जून को वहीं पर आईसोलेट कर दिया गया था। बुधवार को इसकी जानकारी जनपद को दी गई। इसके साथ ही जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है। इसमें 16 अभी की सक्रिय है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट वहीं लखनऊ में निगेटिव आई है। अन्य लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है। जनपद में अब कुल 168 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके है। इसमें 16 एक्टिव केस है। 146 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है और घर भेजे जा चुके है तो वहीं छह पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed