फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A Panchanan opinion is born in centuries: Dhruv Kumar Tripathi

शताब्दियों में पैदा होता है कोई पंचानन राय : ध्रुव कुमार त्रिपाठी

Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
A Panchanan opinion is born in centuries: Dhruv Kumar Tripathi
आजगमढ़। पंचानन राय उन गिने-चुने लोगों में से थे जो मूल्यों की राजनीति के लिए जाने जाते रहे। एक आदर्श राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। पंचानन सच और केवल सच कहने के लिए सदैव जाने जाते रहे। उनके जैसा विलक्षण व्यक्तित्व सदियों में कभी एक बार पैदा होता है और हमेशा के लिए इतिहास में अमर हो जाता है ।
विज्ञापन

ये बातें गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षक नेता पंचानन राय की 13वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित समारोह को रखीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के लिए पंचानन राय की याद सिर्फ याद ही नहीं रहेगी, बल्कि एक ताकत रहेगी। संघर्ष और सिद्धांतों से कभी ना डिगने की प्रेरणा देती रहेगी। संगठन के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि पंचानन राय निष्काम कर्मयोगी थे, वे जीवन पर्यंत शिक्षकों, कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों की समस्याओं से जूझते रहे। उप मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह ने कहा कि आसानी से नहीं बनता कोई पंचानन राय, उनका संघर्षशील एवं जुझारू व्यक्तित्व अनेक संघर्षों की ज्वाला में तपने के बाद निर्मित हुआ था। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि उन्होंने शिक्षक कर्मचारी रूपी सौरमंडल के सूर्य थे पंचानन राय जिनकी कीर्ति का प्रकाश कभी भी धूमिल नहीं होगा। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि पंचानन राय केवल शिक्षक नेता ही नहीं थे, वह एक जन नेता थे। जिलामंत्री विजय कुमार सिंह, परशुराम यादव, ध्रुवमित्र शास्त्री, मन्नू यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, कमलेश राय, डॉ.रविंद्र राय, अनिल राय, कल्पनाथ सिंह, अजयनाथ राय, प्रभाकर राय, अफाक अहमद, रिजवान अहमद, रमेश उपाध्याय, डॉ. रमाकर सिंह, अमरनाथ यादव, अरुण राय, अमृत कुमार, अवधेश त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन

स्व. पंचानन राय को किया याद
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में शिक्षक दिवस पर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। साथ ही स्व. पंचानन राय की 13वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों के हित में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्रबंधक कमला राय, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश राय, जिला मंत्री लव कुमार राय ने कहा कि पंचानन राय शोषित, पीड़ित शिक्षकों की आवाज थे। 1966 में टाउन इंटर कॉलेज में नियुक्त हुए। वहीं 1967 में मालटारी इंटर कॉलेज आजमगढ़ में प्रवक्ता नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed